आगरा मंडल में माह फ़रवरी -2026 में 11 सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को समापन भुगतान प्रपत्र प्रदान किये गये

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। मण्डल रेल प्रबंधक गगन गोयल के दिशा निर्देशन एवं नितिन सिंह, सहायक कार्मिक अधिकारी आगरा की अध्यक्षता में आगरा मण्डल में दिनाँक 02.03.2026 को सेवानिवृत्त होने वाले 11 रेल कर्मचारियों को समापन भुगतान प्रपत्र व सेवा प्रमाणपत्र हेतु समापन समारोह का आयोजन मंडल कार्यालय आगरा के गोवर्धन सभागार में किया गया। आगरा मण्डल में सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को NEFT के माध्यम से समापन भुगतान किया गया एवं सभी सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को आन लाइन पेंशन पेमेंट आर्डर जारी किये गये। विधि अधिकारी कमलेश कुमार भी आज सेवानिवृत हुए है l
समारोह का उद्घाटन नितिन सिंह, सहायक कार्मिक अधिकारी आगरा के द्वारा अपने उद्घाटन भाषण से किया गया एवं उनके द्वारा सभी सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों के सुखद भविष्य की कामना की गई।
सेवानिवृत्ति पर देय सेवा प्रमाण पत्र व पेंशन पेमेंट आर्डर करने के उपरान्त नितिन सिंह, सहायक कार्मिक अधिकारी आगरा के द्वारा सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को भारतीय रेल में उनकी लम्बी अवधि की सफलतम सेवा के लिये बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई। सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को विदाई देते हुए उनको एवं उनके परिवारों के सुखद व मंगलमय भविष्य की कामना की गई। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को यह भी आश्वासन दिया गया कि उनकी सेवानिवृत्ति के उपरान्त भी वे रेल परिवार का हिस्सा रहेंगे। उक्त समारोह में समापन अनुभाग के सभी सहयोगी कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *