आगरा. 01.03.2026/उप श्रमायुक्त, सियाराम ने अवगत कराया है कि अटल आवासीय विद्यालय, ग्राम- कोरई, तह0 किरावली, जनपद- आगरा के कक्षा- 06 एवं कक्षा- 09 में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु दिनांक 08.03.2026 को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। प्रवेश मण्डल के सभी जनपदों में पूर्व निर्धारित परीक्षा केन्द्रों का आयोजित की जायेगी। परीक्षा दिनांक 08.03.2026 को कक्षा- 06 के बच्चों हेतु पूर्वान्ह 11ः00 से 1ः00 बजे एवं कक्षा- 09 के बच्चों हेतु पूर्वान्ह 11ः00 से 1ः30 बजे के मध्य सम्पन्न होगी, (दिव्यांग बच्चों को परीक्षा में 40 मिनट का अतिरिक्त समय प्रदान किया जायेगा)। जनपद आगरा में प्रवेश परीक्षा राजकीय इण्टर काॅलेज, पंचकुइयां शाहगंज, रोड, आगरा में सम्पन्न होगी। सभी अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र निर्गत कर दिये गये है, तथा अभ्यर्थी अपने-अपने प्रवेश पत्र दिनांक 07.03.2026 की सायं तक कार्यालय उप श्रम आयुक्त, आगरा क्षेत्र, 32 गार्डन रोड, आगरा एवं अटल आवासीय विद्यालय, ग्राम- कोरई, तह0 किरावली, जनपद- आगरा से प्राप्त कर सकते है। परीक्षार्थियों को प्रात 9ः00 बजे परीक्षा केन्द्र पर पहुॅचना हैं। परीक्षा केन्द्र के अन्दर मोबाइल फोन या किसी भी प्रकार के इलैक्ट्रीक डिवाइस ले जाना पूर्णतः प्रतिबन्धित है।
परीक्षा दिनांक 08.03.2026 को प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 01ः30 बजे तक।
परीक्षा केन्द्र – राजकीय इण्टर काॅलेज, पंचकुइयां, शाहगंज रोड, आगरा- 282010


