मंडल स्तरीय पं० दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला आयोजित

Press Release उत्तर प्रदेश

स्थान – मिनी स्टेडियम अकोला, विकास खंड अकोला , जनपद—आगरा।
आज दिनांक 01.03.2026 दिन रविवार को प्रातः 08:00 बजे से मंडल स्तरीय पं० दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला / शिविर का आयोजन मिनी स्टेडियम विकास खण्ड अकोला जनपद—आगरा में किया गया।
मेले का शुभारंभ यशपाल राणा ( प्रतिनिधि बेबी रानी मौर्या , कैबिनेट मंत्री ,उत्तर प्रदेश), ब्लॉक प्रमुख राजू प्रधान विकास खंड अकोला, जनपद आगरा, दिनेश कुमार चाहर (जिला कारागार विजिटर आगरा जेल ), अशोक चाहर ( सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी समिति भारतीय जनता पार्टी) , श्रीमती ममता चौधरी ( जिला पंचायत सदस्य ), डॉक्टर गंभीर सिंह (ग्राम प्रधान पति , ग्राम अकोला),डा० देवेन्द्र पाल सिंह, अपर निदेशक ग्रेड-2, निदेशालय से नोडल अधिकारी डा० अश्वनी तिवारी, संयुक्त निदेशक (एन. एल. एम.), डा० डी०के० पाण्डेय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, आगरा एवं दूरदराज के क्षेत्रों से आये कृषक पशुपालक बंधु की गरिमामई उपस्थिति में किया गया
मंच संचालन डा० प्रियंका शुक्ला, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पशुधन विकास द्वारा एवं डा० विपिन कुमार, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी मुख्यालय द्वारा किया गया।प्रतिनिधि मुख्य पशु चिकित्साधिकारी फिरोजाबाद डॉ उमर खान एवं मैनपुरी डॉ सऊद हसन एवं मेला प्रभारी डॉ सुदीप पशु चिकित्सा अधिकारी अकोला एवं डॉ बृजेश यादव , पशुचिकित्सा अधिकारी शीतल कुंड, जनपद आगरा, मथुरा एवं मैनपुरी से आए उपमुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी, वेटनरी फार्मासिस्ट तथा अन्य कार्मिकों ने प्रतिभाग किया गया। पशुपालन गोष्ठी में पशुपालकों को विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा सम्बोधित करते हुये अत्याधुनिक उन्नत तकनीक के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
मेले में पशुपालन एवं अन्य विभागों द्वारा कुल 19 काउन्टर लगाये गये थें,
मेला में आये कृषक/पशुपालको को पशुओं के द्वार पर सेवा एम०वी०यू० 1962 के विषय में, विभागीय योजनाओं के बारे में , आधुनिक पशुपालन का भी लाभ उठाने हेतु विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। मेले में पशुपालकों के छोटे बड़े कुल 6725 पशुओं को चिकित्सा, शल्य चिकित्सा, कृमिनाशक दवापान , टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान,बधियाकरण एवं कर लाभान्वित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *