अनारक्षित होली विशेष एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 09809/09810 का संचालन

Press Release दिल्ली/ NCR

आगरा। यात्रियों की सुविधा एवं होली पर्व के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए एक अतिरिक्त अनारक्षित होली विशेष एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।
ट्रेन संख्या 09809/09810 मथुरा जंक्शन–कोटा अनारक्षित होली विशेष एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में तीन दिन (सोमवार, मंगलवार एवं बुधवार) किया जाएगा।
सेवा अवधि
मथुरा जंक्शन से कोटा: 02.03.2026 से 04.03.2026 (03 फेरे)

कोटा से मथुरा जंक्शन: 02.03.2026 से 04.03.2026 (03 फेरे)
इस विशेष ट्रेन में कुल 10 डिब्बे होंगे।
ट्रेन संख्या 09809 कोटा से प्रातः 08:40 बजे प्रस्थान कर दोपहर 14.20 बजे मथुरा जंक्शन पहुँचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 09810 मथुरा जंक्शन से सायं 17.00 बजे प्रस्थान कर कोटा रात्रि 22:50 बजे पहुँचेगी।
(मार्ग में प्रमुख स्टेशन लाखेरी, सवाईमाधोपुर , गंगापुर सिटी, श्रीमहावीर जी, हिंडौन, बयाना, भरतपुर स्टेशन पर ठहराव निर्धारित है।)
यह ट्रेन अनारक्षित श्रेणी की होगी तथा यात्रियों को होली के दौरान सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुविधा प्रदान करेगी।

यात्रियों से अपील है कि यात्रा से पूर्व गाड़ियों की स्थिति, समय एवं ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in
अथवा एनटीईएस मोबाइल ऐप का उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *