69th स्कूल नेशनल गेम्स की कराते खेल प्रतियोगिता में आगरा की प्रज्ञा शर्मा ने जीता कांस्य पदक

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। कराटे एसोसिएशन ऑफ आगरा के महासचिव शिहान-पुष्पेंद्र यादव की सूचनानुसार स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के तत्वावधान में महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती नगर में 31 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक हुए 69th स्कूल नेशनल गेम्स की कराते खेल प्रतियोगिता में आगरा जिले की प्रज्ञा शर्मा ने उत्तर प्रदेश टीम की ओर से खेलते हुए अंडर-17 वर्ष के -48 किलोग्राम भार वर्ग में उम्दा प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीत कर आगरा जिले एवं उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया । प्रज्ञा शर्मा चैंपियंस ऑफ़ आगरा कराते अकादमी में जयवीर सिंह से वर्ष 2020 से लगातार प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं ।

प्रज्ञा शर्मा की इस उपलब्धि पर आगरा जिला ओलंपिक संघ के महासचिव एवं कराते एसोसिएशन ऑफ आगरा के चेयरमैनराहुल पालीवाल, आगरा जिला ओलंपिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कराते एसोसिएशन ऑफ आगरा के अध्यक्ष डॉ सत्यदेव पचौरी, कराते एसोसिएशन ऑफ आगरा के उपाध्यक्ष डॉ दिनेश यादव, पंकज सक्सेना, ललित पाराशर, शीतल अग्रवाल इत्यादि नें खिलाड़ी को बधाई एवं शुभकामनायें और अपना आशीर्वाद दिया और साथ ही उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *