
आगरा। आगरा के शारदा वर्ल्ड स्कूल में स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट में कार्यरत शकील खान को एशिया पैसिफिक लैकरॉस यूनियन (APLU) द्वारा एशियन लैकरॉस गेम्स 2025 के लिए तकनीकी अधिकारी के रूप में चयनित किया गया है। यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 1 से 6 फरवरी 2026 तक रियाध, सऊदी अरब में आयोजित की जाएगी।
लैकरॉस एसोसिएशन ऑफ इंडिया (LAI) द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, भारतीय लैकरॉस टीम का दल 31 जनवरी 2026 को भारत से प्रस्थान करेगा तथा 7 फरवरी 2026 को स्वदेश लौटेगा।
गौरतलब है कि शकील खान इससे पूर्व भी जापान और उज़्बेकिस्तान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लैकरॉस प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनके अंतरराष्ट्रीय अनुभव और तकनीकी दक्षता को देखते हुए इस बार भी उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस उपलब्धि पर शारदा वर्ल्ड स्कूल के हेड ऑफ स्कूल सत्यकी बनर्जी, स्कूल एडवाइज़र श्रीमती गरिमा यादव तथा लैकरॉस एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सीईओ तौसीफ लारी लेकरॉस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष विनोद बसल ने शकील खान को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
