नगर निगम में धूम धाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

Press Release उत्तर प्रदेश

—– महापौर व नगरायुक्त ने किया ध्वजारोहण,एसआईआर ड्यूटी कर्मियों व सफाई नायकों का सम्मान

आगरा। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर निगम आगरा परिसर में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह एवं नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों व प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
कार्यक्रम के उपरांत महापौर एवं नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने नगर निगम परिसर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर, महर्षि वाल्मीकि सहित अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों ने शहर वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में महापौर ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के मूल्यों—लोकतंत्र, समानता और न्याय—की याद दिलाता है। यह दिवस अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के निर्वहन का संदेश भी देता है।
महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है और आगरा शहर भी शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता व विकास के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है, जिसमें नागरिकों की सहभागिता अहम है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर सपूतों के बलिदान को भी नमन किया।
इस अवसर पर महापौर व नगरायुक्त द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों, एसआईआर में ड्यूटी करने वाले कर्मियों तथा सफाई नायकों को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *