अखिल भारतीय प्राईजमनी वालीबाल प्रतियोगिता 28 से 31 जनवरी तक एकलव्य स्टेडियम में, टीमें आना शुरू, वर्षा से थोड़ा व्यवधान

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 27 जनवरी। खेल निदेशालय उ0प्र0के तत्वावधान में क्षेत्रीय क्रीड़ा कार्यालय, आगरा द्वारा उ0प्र0वालीबाल संघ के सहयोग से अखिल भारतीय वालीबाल संघ से मान्यता प्राप्त किये जाने के उपरान्त एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम आगरा में अखिल भारतीय प्राईजमनी वालीबाल पुरूष प्रतियोगिता का आयोजन 28 से 31 जनवरी तक किया जा रहा है। जिसमें 20 मैच प्रातः 9.30 बजे से स्टेडियम प्रांगण के नवनिर्मित वालीबाल कोर्ट पर खेले जायेेगे।
प्रथम पुरस्कार धनराशि रूपया दो लाख, द्वितीय पुरस्कार धनराषि रूपया एक लाख और तृतीय पुरस्कार रूपया पचास हजार के ईनामी मुकाबलों को खेलने के लिए भारत के विभिन्न प्रदेशों से टीमें प्रतिभाग कर रही है। जिनमें राजस्थान एसोसिएशन, पंजाब पुलिस, आयकर चंडीगढ़, नार्दन रेलवे, संयुक्त छात्रावास, जाट रेजिमेंट, जबलपुर रेलवे, आर्यन क्लब दिल्ली, सी.जी.एस.टी.मुम्बई, सांई हरियाणा, उ0प्र0पुलिस, महाराणा प्रताप एकेडमी लखनऊ प्रतिभाग कर रही है।
प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सतनाम सिंह, गगनदीप सिंह, गुरमीत पाल सिंह पंजाब पुलिस, आदर्श, आदेश सिंह, आदित्य राणा संयुक्त छात्रावास, प्रिंस मलिक, विनीत आयकर चंडीगढ़ तथा कप्तान सिंह ने भारतीय नार्दन रेलवे की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में जलवा बिखेर रखा है।
अखिल भारतीय प्राईजमनी प्रतियोगिता के मैचों के पर्यवेक्षक के रूप में सुनील तिवारी तथा निर्णायकों में उपेन्द्र बहादुर सिंह, विजय कुमार, शेषनाथ कुशवाहा, अंजनी कुमार पाण्डेय आदि सहित अनेको निर्णायक निष्पक्ष भूमिका के लिए तैयार है। प्रतियोगिता में प्रवेश निःशुल्क है। प्रधानाचार्य विभिन्न खेलों के इच्छुक खिलाडी, गणमान्य नागरिक प्रतियोगिता के मैचों का आनन्द ले सकते है।
उक्त प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक डा0धर्मपाल सिंह, पूर्व राष्ट्रीय वालीबाल खिलाड़ी एवं डा. आर.पी. सिंह निदेशक खेल उ0प्र0 कमलो द्वारा दिनांक 28.01.2026 की सांय 3.30 बजे किया जायेगा। उक्त प्रतियोगिता में जनपद आगरा के खेल प्रेमी सादर आमंत्रित है। एक दर्जन टीमों ने आने की सहमति दे दी है। दो टीमें तो आज दिन में ही पहुंच गयीं। बाकी देर रात तक तथा 28 जनवरी को सुबह तक पहुंच जाएंगी। आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। बरसात की वजह से ग्राउंड की तैयारियों की वजह से थोड़ा व्यवधान हुआ है। होर्डिंग तथा टैंट आदि कल सुबह तक लग जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *