अमर शहीद बाबा दीप सिंह जी के जन्मदिवस पर आनंदमयी कीर्तन समागम, संगत हुई निहाल

Religion/ Spirituality/ Culture उत्तर प्रदेश

आगरा। अमर शहीद बाबा दीप सिंह जी के पावन जन्मदिवस के शुभ अवसर पर विजय नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब में रविवार को आनंदमयी कीर्तन समागम श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन-पवित्र गोद में आयोजित इस दिव्य समागम में बड़ी संख्या में संगत ने मत्था टेककर गुरु कृपा का आनंद प्राप्त किया।
समागम में पंथ के सुप्रसिद्ध रागी जत्था भाई साहब भाई गुरविंदर सिंह जी (रिंकू जी), अमृतसर वाले द्वारा प्रस्तुत मधुर गुरबाणी कीर्तन ने समूचे वातावरण को आध्यात्मिक रस से सराबोर कर दिया। शबद-कीर्तन के दौरान संगत भावविभोर हो उठी और “जो बोले सो निहाल” सतश्री अकाल के जयकारों से गुरुद्वारा परिसर गूंज उठा, कीर्तनियों ने अपने भावपूर्ण गायन से संगत को निहाल कर दिया।

संत बाबा प्रीतम सिंह जी का विशेष सहयोग- इस अवसर पर प्रधान हर्जिदर सिंह ने अमर शहीद बाबा दीप सिंह जी के बलिदान, त्याग और धर्मनिष्ठ जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन हमें सत्य, साहस और गुरु भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है, संगत ने गुरु घर में बैठकर बाबा दीप सिंह जी के समागम की विशेष कृपा और आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया। कार्यक्रम का आयोजन अमृतवेला परिवार आगरा द्वारा किया गया। अरदास हुक्मनामा उपरान्त गुरु का अटूट लंगर भी श्रद्धा भाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से हरजिंदर सिंह खनुजा, कवलजीत सिंह, श्याम भोजवानी, गुरमुख व्यानी, पवन मक्कर, बबलू व्यानी, योगेश छठवानी, अशोक अरोड़ा, विकास व्यानी, संजय जटाना आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *