आगरा-28अक्टूबर। आज उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के सदस्य सचिव संजय सिंह प्रथम एवं माननीय जनपद/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा विवेक संगल द्वारा खंदारी कैंपस, डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में आयोजित बृहद विधिक जागरूकता शिविर का उद्घाटन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग, दिव्यांग विभाग तथा कृषि विभाग के अधिकारी द्वारा विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश एवं माननीय सदस्य सचिव के द्वारा शिविर में आए चिन्हित लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया, जिसमें की दिव्यांग विभाग के द्वारा ट्राई साईकिल, आयुष्मान कार्ड, सरसों के बीज, प्रधानमंत्री आवास योजना विभिन्न प्रकार की योजनाओं से संबंधित लाभार्थी चिन्हित लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया। साथ ही शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण भी किया गया तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर लाभ प्रदान भी गया दिया गया।
इस अवसर पर श्री रविकांत, अपर जिला जज, प्रथम श्री अमरजीत सिंह, अपर जिला जज, डॉक्टर दिव्यानंद द्विवेदी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा एंव समस्त न्यायिक अधिकारीगण तथा श्री भानु चंद्र गोस्वामी, जिलाधिकारी, ए0 मनिकंडन मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस आयुक्त एवं जनपद आगरा के समस्त विभागों के अधिकारी गण एवं प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।


