आगरा। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा अमित कुमार घोष 20 जनवरी को रात 8.30 बजे आगरा सर्किट हाउस पहुंचे। यहां वे कक्ष संख्या दो में रुके। इसके पश्चात 21 जनवरी को आयुक्त सभा कक्ष में सुबह 10 बजे से आगरा एवं अलीगढ़ मंडल की विभागीय समीक्षा बैठक करेंगे। दोपहर एक बजे सर्किट हाउस पर भोजन करेंगे। इसके पश्चात अपराह्न चार बजे जनपद आगरा से लखनऊ के लिये प्रस्थान कर जाएंगे।
ज्ञातव्य है कि श्री घोष आगरा में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर रह चुके हैं।
