वीआईपी रोड पर जलभराव खत्म करने की पहल, नगर निगम ने शुरू किया ड्रेनेज कार्य

Press Release उत्तर प्रदेश

 फतेहाबाद रोड पर पुष्पविला होटल पेट्रोल पंप के समीप ह्यूमन पाइप डालने का कार्य शुरू

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित पुष्पविला होटल के सामने और पेट्रोल पंप के समीप लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या से लोगों को अब जल्द राहत मिलने जा रही है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर नगर निगम द्वारा इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए ड्रेनेज सुधार का कार्य शुरू कर दिया गया है।

नगर निगम की ओर से यहां लगभग 150 मीटर लंबा और 300 मिमी व्यास का ह्यूम पाइप डाले जाने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। इस क्षेत्र में जलभराव के कारण न केवल स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, बल्कि फतेहाबाद रोड जैसे वीआईपी मार्ग पर नियमित सफाई कार्य भी प्रभावित हो रहा था। सड़क किनारे पानी भर जाने से यातायात व्यवस्था भी बाधित हो जाती थी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर निगम के अधिशासी अभियंता दीपांकर सिंह ने बताया कि ड्रेनेज पाइप लाइन बिछाए जाने के बाद क्षेत्र में जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्य को तेजी से पूरा किया जा रहा है ताकि आमजन को जल्द से जल्द राहत मिल सके। नगर निगम की इस कार्रवाई से क्षेत्र के व्यापारियों, होटल संचालकों और आम राहगीरों ने राहत की सांस ली है। लंबे समय से इस समस्या को लेकर शिकायतें की जा रही थीं और अब जाकर समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *