तृतीय महाकाल ओपन राष्ट्रीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में आगरा के खिलाड़ियों ने आगरा एवं उत्तर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर किया रोशन 

SPORTS उत्तर प्रदेश

उज्जैन। जिला ताइक्वान्डो संघ,आगरा अध्यक्ष डा. एमसी शर्मा की सूचनानुसार मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर के श्री बाल मुकुंद आश्रम, झलरिया मठ के इंडोर हॉल में 9 से 11 जनवरी तक ताइक्वान्डो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया एवं मध्य प्रदेश ताइक्वान्डो संघ द्वारा आयोजित की गई तृतीय महाकाल ओपन राष्ट्रीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में आगरा के ताइक्वान्डो खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिभाग करते हुए अपना शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण,रजत व कांस्य पदक जीतकर आगरा एवं उत्तर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया ।
पदक विजेता खिलाड़ी इस प्रकार हैं:-

स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी-
इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा,संतोष कुमार सिंह,प्रदीप गौर,गौरांशी कटारा,माधव गौतम,प्रशांत कुशवाह,सुदर्शन देबनाथ
व इशांत कुमार।

रजत पदक विजेता खिलाड़ी-

जतिन बघेल ।

कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी-

मितुल सिंघल।
टीम के साथ खेल अधिकारी सी ई ओ संगीता शर्मा थीं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *