आगरा। रेलवे बोर्ड एवं मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में ट्रेनों के प्रथम आरक्षण चार्ट की तैयारी के समय में संशोधन किया गया है, ताकि चार्ट कम से कम 8 घंटे पूर्व तथा आवश्यकतानुसार 10 घंटे पूर्व तैयार किया जा सके। इस संबंध में आपातकालीन कोटा (EQ) के निर्गमन की प्रक्रिया भी संशोधित की गई है।
संशोधित व्यवस्था के अंतर्गत— जिन ट्रेनों का प्रस्थान समय 05:01 बजे से 14:00 बजे के बीच है, उनके आरक्षण चार्ट पूर्व दिवस रात्रि 20:00 बजे तक तैयार कर लिए जाएंगे। जिन ट्रेनों का प्रस्थान समय 14:01 बजे से 23:59 बजे तथा 00:00 बजे से 05:00 बजे के बीच है, उनके आरक्षण चार्ट प्रस्थान समय से 10 घंटे पूर्व तैयार किए जाएंगे। यह व्यवस्था 19.12.2025 से प्रभावी होगी।
EQ आवेदन स्वीकार करने की समय-सीमा
*कार्यदिवसों में:*
उसी दिन के लिए: 11:00 बजे तक
अगले दिन के लिए: 14:00 बजे तक
*शनिवार, रविवार एवं अवकाश के दिन:*
उसी दिन के लिए: 10:00 से 12:00 बजे तक
एक दिन पूर्व के लिए: 10:00 से 12:00 बजे तक


