
भदोही। आज क्षेत्र खंड शिक्षा कार्यालय वहीदा नगर डीघ में ग्राम प्रधान /स्थानीय प्राधिकारी निकाय के सदस्यों का ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें खंड विकास अधिकारी दिवाकर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नन्हे बच्चे का संवारने की जिम्मेदारी शिक्षक व ग्राम प्रधान की है ।
इस दौरान उन्होंने विद्यालय की बाउंड्री एवं हैंड पंप बनवाने का आश्वासन दिया। खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार मिश्र ने कहा कि देश डिजिटल युग हो गया है। शिक्षा विभाग को ग्राम प्रधान के तालमेल से ही मजबूती मिलेगी। छोटे बच्चों को मोबाइल से दूर रखें , बच्चों की शिक्षा से ही निपुण भारत की कल्पना पूर्ण करने का सपना साकार होगा । जब अच्छी शिक्षा प्राप्त करेगे नई शिक्षा नीति में शिक्षक की जिम्मेदारी है, सभी कार्यों पर ध्यान दें। निपुण विद्यालय, मिशन कायाकल्प, अपार आई डी, डी बी टी, परीक्षा पर चर्चा को विस्तार पूर्वक बताया गया। अंत में अपार आई डी में 100% पूर्ण करने वाले विद्यालय को उनके प्रधानाध्यापक को प्रशत्रिपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रत्नेश पांडेय ने किया।इस मौके पर नोडल शिक्षक संकुल शेर सिंह,प्रदीप वर्मा,प्रकाश तिवारी,रवि शंकर यादव,योगेंद्र चौरिसिया, मुस्ताक अहमद,जे यस यादव, जे पी सिंह, योगेश तिवारी, अनिल कुमार, राज बली उपाध्याय, रजनीश शुक्ल, इन्द्रमणि यादव अशोक यादव, नरेन्द्र नाथ उपाध्याय, छाया पांडेय, पल्लवी जायसवाल मिथिलेश तिवारी,धीरज मौर्य, उत्कर्ष सिंह, नीलेश त्रिपाठी,आदि लोग उपस्थित रहे।


