आगरा, 20 अक्टूबर। जनपदीय माध्यमिक राइफल शूटिंग प्रतियोगिता शुक्रवार को खेरिया मोड़ स्थित आनंद इंटर कालेज में हुई। जिसमें बालिका वर्ग में मेजबान आनंद इंटर कालेज और बालक वर्ग में महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज विजेता बना। बालक वर्ग में आनंद इंटर उपविजेता रहा। पुरस्कार वितरण प्रबंधक हरिशंकर शुक्ल द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के दौरान शिक्षा विभाग की ओर से मंडलीय क्रीड़ा प्रभारी अनिल कुमार, शाहतोष गौतम, रजनेश शर्मा, पंकज कुमार मौजूद रहे। आयोजन में अशोक कुमार गुप्ता, भूरी सिंह चाहर, राजन सिंह, रविंद्र शर्मा की भूमिका सराहनीय रही।


