आगरा, 6 दिसंबर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार 7 दिसंबर को आगरा होकर अलीगढ़ जाएंगे। वे राजकीय विमान से कल सुबह लगभग दस बजे लखनऊ से चलकर पौने ग्यारह बजे खेरिया सिविल एयरपोर्ट पर उतरेंगे। थोड़ी देर बाद ही हैलीकाप्टर द्वारा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय अलीगढ़ के हैलीपेड के लिये राजकीय हैलीकाप्टर से रवाना हो जाएंगे। यह जानकारी सूचना विभाग द्वारा दी गयी है।
