आगरा मंडल ने माह नवम्बर  -2025 में माल ढुलाई से 46.32 करोड़ रुपये की आय अर्जित की, पिछले वर्ष इसी अवधि में 18.47 करोड़ रुपये की तुलना में आय में 150.78 प्रतिशत की वृद्धि 

Business दिल्ली/ NCR

आगरा मंडल ने नवम्बर 2025 में 326536 टन माल ढुलाई की, पिछले वर्ष नवम्बर में 113438 टन माल ढुलाई की तुलना में 187.85 प्रतिशत अधिक |

 आगरा। उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल द्वारा निरंतर सर्वोत्तम प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही रेल राजस्व में वृद्धि हेतु सतत प्रयत्नशील है।  मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री गगन गोयल के मार्गदर्शन में आगरा मंडल द्वारा नवम्बर  माह-2025  में माल भाड़ा द्वारा विभिन्न श्रोतो से आय अर्जित की है जिसमे मुख्यतय:-

(1).- आईओसी/बाद से नवम्बर माह में  पेट्रोलियम तेल  के 108 रैक का लदान हुआ जिससे 43.41 करोड़

रु की माल भाड़ा आय अर्जित हुई |

(2).- आईसीडीवाई से कंटेनर के 22 रैक का लदान हुआ जिससे 0.99 करोड़ रु की आय अर्जित की गई ।

(3).-51 वैगन एडिबल औइल व 03 BCN DOC एवं 01 BCN स्टोन का लदान रामगढ़ से हुआ जिससे 56.95

लाख रु का राजस्व प्राप्त हुआ।

(4).- माह नवम्बर  में 14 रैक आरएमसी का लदान हुआ, जिससे 65.09 लाख रु का राजस्व प्राप्त हुआ |

(5).-मथुरा से माह नवम्बर में 01रैक गहुँ एवं 02 वैगन एडिबल औइल का लदान हुआ, जिससे 35.56 लाख रु

का राजस्व  प्राप्त हुआ |

(6).-शोलाका से माह नवम्बर  में 04 वैगन स्लीपर्स का लदान हुआ जिससे 32.03 लाख रु. का राजस्व  प्राप्त

हुआ |

(7).- धौलपुर से एक वैगन स्टोन टाइल्स का लदान हुआ, जिससे 2.46 लाख रु. का राजस्व  प्राप्त  हुआ |

(8).- यमुना ब्रिज से 02  वैगन आलू का लदान हुआ जिससे 3.38 लाख रु. का राजस्व  प्राप्त  हुआ |

 

आगरा मंडल ने नवम्बर 2025 में 326536 टन माल ढुलाई की, जो की पिछले वर्ष नवम्बर  में 113438 टन माल ढुलाई की तुलना में 187.85 प्रतिशत अधिक हैं व नवम्बर 2024 में माल ढुलाई से 18.47 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था, जबकि नवम्बर 2025 में यह लगभग 150.78 प्रतिशत बढ़कर 46.32 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ हैं |

रेलवे ने व्यापार करने में आसानी के साथ-साथ प्रतिस्पर्धी कीमतों पर सेवा वितरण में सुधार के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। कम कीमत पर बढ़िया सेवा देने का प्रयास किया गया है  कुशल नीति निर्माण द्वारा समर्थित ग्राहक केंद्रित दृष्टिकोण और व्यवसाय विकास इकाइयों के कारण रेलवे को यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने में मदद मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *