
आगरा। ताजनगरी के हॉकी के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी और पूर्व में स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ के छात्र रहे चुके धर्मेश सिंह राजपूत का चयन हॉकी इंडिया द्वारा नेशनल हाकी प्रतियोगिता में अंपायरिंग के लिये किया गया है। नेहरू जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में अंपायरिंग के लिए चयनित होने पर आगरा के हॉकी खिलाड़ियों ने खुशी जतायी है।
यह प्रतियोगिता 6 दिसंबर नई दिल्ली में समाप्त होगी। जिसमें धर्मेश अंपायरिंग कर रहे हैं। धर्मेश सिंह राजपूत के चयन होने पर आगरा हॉकी मास्टर्स एवं सुख जीवन स्पोर्ट्स एकेडमी के अध्यक्ष राजीव सोई, सचिव अमिताभ गौतम, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र बघेल, गोपाल भगत ,अमरजीत सिंह गर्जन सिंह, भरत सिंह धीरज मदन, के पी सिंह, संजय नेहरू, गौरव रौतेला ,आमीन उल्ला ,गौरव शर्मा,अजय सिंह , दिलीप शर्मा अलकनंदा एकेडमिक स्कूल के निदेशक रमेश चंद शर्मा और प्रबंधक अजय शर्मा इत्यादि ने हर्ष व्यक्त किया।
