नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में पुनरीक्षित बजट को मंजूरी, अब सदन में होगी चर्चा

Press Release उत्तर प्रदेश

 जलकल विभाग के बिलों पर ब्याज छूट व नामांतरण प्रस्ताव भी स्वीकृत, कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से पास किया बजट

आगरा। नगर निगम की कार्यकारिणी की बैठक में वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए मूल बजट में प्रस्तावित 159781.63 लाख रुपये की आय को 159045.75 पुनरीक्षित बजट को हरी झंडी दे दी गई। इसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।
बैठक में 132077.05 लाख के मूल बजट के सापेक्ष 142727.05 लाख रुपये के पुनरीक्षित बजट को भी पेश किया गया। इसे भी बिना संशोधन के पास कर दिया गया। प्रस्ताव पर व्यापक चर्चा के लिए सदन में पेश किया जाएगा।
बैठक के दौरान सदस्य राकेश जैन द्वारा जलकल विभाग के सीवर और अन्य बिलों पर ब्याज में छूट तथा नामांतरण से जुड़े प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए गए, जिन्हें कार्यकारिणी ने मंजूरी प्रदान की। इन प्रस्तावों पर आगामी सदन की बैठक में चर्चा कराई जाएगी।
बैठक की अध्यक्षता महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने की। बैठक में नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल, अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार, सीएफओ बृजेश सिंह, सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम, उप नगर आयुक्त डॉ. सरिता सिंह के साथ कार्यकारिणी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
निर्णयों के बाद यह माना जा रहा है कि नगर निगम की विकास परियोजनाओं तथा जलकल विभाग से जुड़े लंबित मामलों को गति मिलने की संभावना है। आगामी सदन की बैठक बजट और प्रस्तावों की स्थिति को अंतिम रूप देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *