उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक 25 को, प्रदेश महामंत्री करेंगे अध्यक्षता संगठन की मजबूती पर होगी चर्चा

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, जिला आगरा इकाई की अहम समीक्षा बैठक संगठन के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में 25 नवंबर को होटल जन्नत निकट खाटू श्याम मंदिर जीवनी मंडी पर आयोजित होगी।
सायं चार बजे से आयोजित होने वाली बैठक में विगत वर्ष में संगठन द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही आगामी समय में आगरा जिले में व्यापार मंडल को और अधिक सशक्त एवं संगठित बनाने हेतु रणनीतियों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। इसमें जिले भर के पदाधिकारी भाग लेंगे। इस दौरान अपने सुझाव प्रदेश नेतृत्व के समक्ष रखे जाएंगे ताकि सभी की बात संगठन की नीतियों और रणनीतियों में शामिल हो सके। इसके लिए जिलाध्यक्ष गिर्राज अग्रवाल के नेतृत्व में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कार्यकारिणी के सदस्य राजकुमार गुरनानी, दीपक शर्मा, सुनील जैन, रामकुमार गोयल अनुराग गोयल, किशोर बुधरानी, मेघराज दीयालानी, शैलेस खण्डेलवाल, सतीश शाह अमित गर्ग, विशाल बंसल, बाँके बिहारी अग्रवाल, ओम प्रकाश, रामांशु शर्मा राजेन्द्र सिंह, निखिल मतलानी, रोहित आयलानी, देवेन्द्र सिंघल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *