
विभिन्न स्थानों पर कुल 325 वाहनों की, की गई सघन चैंकिंग, अनियमितता पाये जाने पर 08 वाहनों को विभिन्न थानों,चौकियों में किया गया अवरुद्ध/जब्त, 07 वाहनों के विरुद्ध किए गए चालान, 30 वाहनों पर एचएसआरपी नंबर प्लेट न होने, बिना नंबर प्लेट/धुंधली नंबर प्लेट पर की गई चालान की कार्यवाही।
आगरा.15.11.2025/अवैध खनन, परिवहन, ओवरलोडिंग पर प्रभावी अंकुश व रोकथाम हेतु जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी के कुशल निर्देशन में चलाये जा रहे विशेष अभियान में राजस्व, खनन, परिवहन व पुलिस विभाग की संयुक्त टास्क फोर्स द्वारा लगातार प्रतिदिन कार्यवाही की जा रही है।
ओवरलोड/बिना आई०एस०टी०पी० व बिना एचएसआरपी नम्बर प्लेट आदि के परिवहन कर रहे वाहनों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज कुल 325 वाहनों की चेकिंग जनपद के विभिन्न मार्गो पर की गयी। जिसमें अनियमितता पाये जाने पर कुल 08 वाहन विभिन्न थाना/चौकियों में अवरूद्ध/जब्त किया गया, 07 वाहनों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही की गयी साथ ही 30 वाहनों पर एचएसआरपी नम्बर प्लेट न होने पर चालान की कार्यवाही की गयी तथा 03 वाहनों को सीज़ किया गया।
जनपद में अवैध खनन, परिवहन, ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी है।


