माध्यमिक मंडलीय बालिका जूडो में मथुरा विजेता, आगरा उपविजेता

SPORTS उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

आगरा, 9 अक्टूबर। मथुरा के श्री गणेशरा स्टेडियम में आयोजित की गई 67वीं माध्यमिक विद्यालय मंडलीय अंडर 14,17 एवं 19 वर्ष बालिका जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अंकों के आधार पर मथुरा जनपद ओवरऑल विजेता जबकि आगरा जनपद 07 स्वर्ण व 12 रजत सहित कुल 19 पदक जीतकर ओवरऑल उपविजेता रहा। प्रतियोगिता का उदघाटन एवं पुरस्कार वितरण डी के सिंह,पदम सिंह,टी डी भाष्कर व सागर उपाध्याय द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं विजेता खिलाड़ियों को शील्ड प्रदान कर किया गया। उपरोक्त अवसर पर टीम कोच व मैनेजर पूनम शर्मा,रिचा परमार व प्रिया कटारा थे।

67वीं मंडलीय जूडो प्रतियोगिता में आगरा जनपद के उप विजेता होने पर आरपी शर्मा संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल, दिनेश कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक,  वीरेंद्र सिंह सह जिला विद्यालय निरीक्षक, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार , ज़िला क्रीड़ा सचिव रीनेश मित्तल,पंकज शर्मा, हरपाल सिंह,पंकज कुमार,संजय नेहरू,राजेश गुप्ता ,रवि प्रकाश, एन के बिंदु,सौरभ गुप्ता,सौरभ सिंह,के पी सिंह यादव,दिग्विजय सिंह,शिखा झींगरन आदि ने हर्ष व्यक्त कर टीम को अपनी हार्दिक बधाई दी है।

आगरा जनपद के 7 स्वर्ण पदक विजेता एवं 67 वीं उत्तर प्रदेशीय जूडो प्रतियोगिता हेतु  मंडलीय टीम में चयनित खिलाड़ी इस प्रकार हैं:-
बालिका अंडर 14 वर्ष

-27 (कि0ग्रा0)
माधवी वर्मा
(सनातन धर्म)

-36(कि0ग्रा0)
नेहा राठौर
(केदार नाथ सेकसरिया)

बालिका अंडर 17 वर्ष
-36 (कि0ग्रा0)
संजना
(सनातन धर्म)

-44 (कि0ग्रा0)
तान्या शर्मा
(के एल एस )

बालिका अंडर 19 वर्ष

-40 (कि0ग्रा0)
इल्मा
(केदार नाथ सेकसरिया)
-48 (कि0ग्रा0)
श्रृष्ठी जोशी
(केदार नाथ सेकसरिया)

-70 (कि0ग्रा0)
भूमि भार्गव
(केदार नाथ सेकसरिया)

केवल रजत पदक विजेता खिलाड़ी
-32(कि0ग्रा0)
गौरी कश्यप
(सनातन धर्म)

-40(कि0ग्रा0)
पूजा
(केदार नाथ सेकसरिया)
-44(कि0ग्रा0)
आरज़ू
(केदार नाथ सेकसरिया)
+44(कि0ग्रा0)
परी
(केदार नाथ सेकसरिया)

बालिका अंडर 17 वर्ष

-48 (कि0ग्रा0)
कंचन शर्मा
(सनातन धर्म)
-52 (कि0ग्रा0)
शानू कुशवाह

-63 (कि0ग्रा0)
गुंजन
(केदार नाथ सेकसरिया)

बालिका अंडर 19 वर्ष
-36 (कि0ग्रा0) शिवानी
(सनातन धर्म)

-44 (कि0ग्रा0)
मनीषा भारती
(सनातन धर्म)

-52 (कि0ग्रा0)
मानसी गर्ग
(केदार नाथ सेकसरिया)
-57 (कि0ग्रा0) शिवानी
(केदार नाथ सेकसरिया)
-63 (कि0ग्रा0) सानिया
(सनातन धर्म) ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *