आगरा मंडल में वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा, 7 नवंबर। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल की अध्यक्षता में आज मंडल कार्यालय के सभागार से इंदिरा गाँधी स्टेडियम, नई दिल्ली के लाइव लिंक के माध्यम से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित मास सिंगिंग कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई l इस अवसर ने राष्ट्रीय स्तर पर मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना को और सशक्त किया। वर्ष 2025 में वंदे मातरम गीत की रचना के 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं। श्री बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा रचित हमारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम अक्षय नवमी के पावन अवसर पर, 7 नवंबर 1875 को लिखा गया था। वंदे मातरम पहली बार साहित्यिक पत्रिका बंगदर्शन में उनके उपन्यास आनंदमठ के एक अंश के रूप में प्रकाशित हुआ था। मातृभूमि को शक्ति, समृद्धि और दिव्यता का प्रतीक बताते हुए इस गीत ने भारत की एकता और आत्‍मगौरव की जागृत भावना को काव्यात्मक अभिव्यक्ति दी। यह गीत राष्ट्र के प्रति समर्पण का एक चिरस्थायी प्रतीक बन गया है।

मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के मार्गदर्शन में आगरा मंडल के स्टेशनों पर वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है| रेलवे बोर्ड द्वारा आगरा मण्डल हेतु नामित स्टेशन आगरा कैंट स्टेशन पर वंदेमातरम् स्मरणोत्सव पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया l  जिसमें वंदे मातरम् का सामूहिक गायन स्टेशनों पर किया गया lइन कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को वंदे मातरम् के महत्व और इतिहास से जोड़ना और राष्ट्रीय गीत के प्रति सम्मान बढ़ाना हैl

माननीय प्रधानमंत्री  नरेन्‍द्र मोदी ने आज सुबह लगभग 9 बजकर 30 मिनट पर नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के वर्ष भर चलने वाले स्मरणोत्सव का उद्घाटन किया माननीय प्रधानमंत्री जी ने इस अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया। यह कार्यक्रम 7 नवंबर 2025 से 7 नवंबर 2026 तक राष्‍ट्रीय गीत वंदे मातरम रचित किए जाने के वर्ष भर चलने वाले राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव का औपचारिक शुभारंभ है, जो इस कालातीत रचना के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्‍य में आयोजित किया जा रहा है। इस राष्‍ट्रीय गीत ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को प्रेरित किया और सदा ही राष्ट्रीय गौरव एवं एकता का अलख जगाता रहा है। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के साथ शाखा अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे l

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *