माध्यमिक विद्यालय बास्केटबाल में शिवहरे और क्वीन विक्टोरिया की बालिकाएं जीतीं

SPORTS उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

आगरा, 2 अक्टूबर। क्वीन विक्टोरिया कन्या इँटर कालेज में आयोजित की गई 67वीं माध्यमिक विद्यालयी जनपद स्तरीय अंडर 14 एवं अंडर 19 वर्ष बास्केटबॉल बालिका प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में गोपी चंद शिवहरे  विजेता और जूनियर वर्ग में क्वीन विक्टोरिया की बालिकाएं विजेता बनीं। अंडर 19 वर्ष वर्ग के पहले क्वार्टर फ़ाइनल मैच में सेंट जोसेफ क इं का ने सेंट ज़ोन्स क इं का को 16-10 से हराया। दूसरे क्वार्टर फ़ाइनल मैच में नगर निगम इं का ने राजकीय क इं का को 20-08 से हराया।
पहले सेमी फाइनल मैच में गोपीचंद शिवहरे क इं का ने सेंट ज़ोसफ़ क इं का को 19-10 से हराया। दूसरे सेमी फाइनल मैच में नगर निगम इ का ने क्वीन विक्टोरिया क इं का को रोमांचक मुक़ाबले में 16-15 से हराया।
फाइनल मैच में गोपीचंद शिवहरे ने नगर निगम इं का को 28-13 से हराकर विजेता होने का गौरव हासिल किया।  फाइनल में गोपीचंद शिवहरे की ओर से संजू ने 10 अंक, प्रज्ञा ने 8 तथा जाग्रति ने 4 अंक बनाए। नगर निगम इं का की ओर से दिव्यानी ने 5 व संध्या ने 2 अंक बनाए।  जूनियर वर्ग अंडर 14 वर्ष के फ़ाइनल में क्वीन विक्टोरिया क इं का ने सेंट जोसेफ क इं का को 20-08 से हराकर विजेता होने का गौरव हासिल किया। क्वीन विक्टोरिया  की ओर लवण्या ने 16 व हर्षिता ने 4 अंक बनाए जबकि सेंट जोसेफ की ओर से हिनाक्षी ओर सोना ने 4-4 अंक बनाए। प्रतियोगिता का उदघाटन एवं पुरस्कार वितरण क्वीन विक्टोरिया क इं का की प्रधानाचार्या श्रीमती जे साइलस और जिला क्रीड़ा सचिव रीनेश मित्तल और मेजर जय वीर सिंह यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया और विजेता खिलाड़ियों को शील्ड प्रदान कीं।

निर्णायक-वंश कुमार सिंह,उदित सिंह,अवधेश सिंह,अभय शर्मा, आकाश, प्रभात व अंकुश थे। उपरोक्त अवसर पर विदुषी सिंह,राहुल चौधरी,शैलेंद्र पाण्डे,डॉली साइलस,श्रुति मैसी,शालिनी व श्रीमती हिमाशू आदि ने प्रतियोगिता संपन्न कराने मैं अपना योगदान दिया। प्रतियोगिता का संचालन विदुषी सिंह द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *