
आगरा। अयोध्या में तीन से 6 अक्टूबर तक आयोजित 69 वीं प्रदेशीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में आगरा मंडल की और से खेलते हुए एम डी जैन इंटर कॉलेज के छात्र शिवम और विनय की जोड़ी ने आर्टिस्टिक पेयर में रजत पदक हासिल किया ।इसी प्रकार एम डी जैन की अमन और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के ललित की जोड़ी ने रिदमिक पेयर में रजत पदक हासिल किया।
जबकि क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज की रिद्धिमा गुप्ता ने आर्टिस्टिक सोलो में रजत पदक तथा फिरोजाबाद की सविता ने ट्रेडिशनल में कांस्य पदक प्राप्त किया।
इन खिलाड़ियों के पदक प्राप्त करने पर संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल डॉक्टर मुकेश अग्रवाल, डॉ अनिल वशिष्ठ ,डॉ एस के सिंह, जी एल जैन ,जे सायलस , वीरेंद्र वर्मा, अनिल कुमार जनपदीय क्रीड़ा सचिव डॉ रीनेश मित्तल ने बधाई दी है।
