खबर प्रकाशन से पूर्व सक्षम स्तर से खबर की कर ली जाये पुष्टि
आगरा.26.09.2025 जनपद के प्रमुख दैनिक समाचार पत्रों में खाद के लिए लाइन में लगे किसान की मौत आदि विभिन्न शीर्षकों से प्रकाशित समाचार के सम्बन्ध में सहायक विकास अधिकारी सह० विकास खण्ड अकोला से आख्या चाही गयी। सहायक विकास अधिकारी (सह०) विकास खण्ड अकोला की आख्या के अनुसार मृतक जयदेव सिंह चाहर पुत्र जयपाल सिंह निवासी नगला परिमाल के पिता जयपाल सिंह द्वारा दिनांक 22. 09.2025 को 02 कट्टे डी०ए०पी० उर्वरक बी-पैक्स अकोला से प्राप्त कर लिये गये थे, जिसका विवरण बिकी रजिस्टर के कमांक 65 पर अंकित है। दिनांक 22.09.2025 को ही मृतक के चाचा श्री हेमराज पुत्र श्री प्रताप सिंह द्वारा भी बी-पैक्स अकोला से 02 कटटे डी०ए०पी० उर्वरक के प्राप्त किये गये है। जिसका विवरण बिक्री रजिस्टर के कमांक 64 पर अकित है। जबकि समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरें असत्य / भ्रामक है क्योकि मृतक के पिता द्वारा दिनांक 22.9.2025 को ही उर्वरक बी-पैक्स अकोला से कय कर ली गयी थी एवं समिति सचिव के बयान के अनुसार यह विवरण दिया गया है कि मृतक के पिता उर्वरक प्राप्त करने आये थे जिनको दिनांक 22.9.2025 को उर्वरक उपलब्ध करा दिया गया था समाचार पत्रों में जिस दिन की घटना का विवरण समाचार पत्र में है उस दिन मृतक द्वारा समिति पर कोई सम्पर्क नहीं किया गया। समिति पर किसी भी दिन ऐसी कोई घटना घटित नहीं हुयी है तथा विभिन्न समाचार पत्रों में विरोधाभाषी खबरें प्रकाशित की गयी है। कुछ समाचार पत्रों में घटना मंगलवार को घटित दर्शित है जबकि अन्य में घटना गुरूवार को दर्शित की गयी है। किन्ही समाचार पत्रों में घटना 23 सितंबर मंगलवार की दर्शित है जबकि मृतक के पिता श्री जयपाल सिंह एवं चाचा श्री हेमराज द्वारा दिनांक 22.09.2025 को ही 02-02 कटटे डी०ए०पी० उर्वरक बी-पैक्स अकोला से प्राप्त कर लिया गया था जबकि प्रकाशित खबरों में बताया गया है कि “कई दिनों के बाद भी उन्हें खाद नही मिला”।
अतः उपरोक्त के परिप्रेक्ष्य में उक्त घटना में बी-पैक्स अकोला एवं उससे सम्बन्धित कर्मचारियों की कोई भूमिका नही है। उपरोक्त प्रकाशित खबरों का खण्डन करते हुये समाचार पत्रों के संपादकों से अपेक्षा की जाती है कि खबर प्रकाशन से पूर्व सक्षम स्तर से खबर की पुष्टि कर ली जाये।