आगरा, 26 सितंबर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं यू.पी. बैडमिन्टन संघ के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर (अण्डर-15 वर्ष) बालक/बालिका बैडमिन्टन प्रतियोगिता दिनांक 05 से 07 अक्टूबर, 2025 तक अलीगढ़ में आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता हेतु आगरा मण्डल टीम हेतु जिला एवं मण्डलीय चयन ट्रायल्स एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम, आगरा में जनपदीय चयन ट्रायल्स दिनांक 01.10.2025 की अपराहन् 3.00 बजे से एवं मण्डलीय चयन ट्रायल्स दिनांक 03.10.2025 की प्रातः 11 बजे से कराये जायेगें।
प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालक/बालिका बैडमिन्टन प्रतियोगिता के प्रतिभागी खिलाड़ी की जन्मतिथि 01 जनवरी, 2011 या उसके बाद की होनी चाहिए। प्रतियोगिता के प्रतिभागी खिलाड़ी को अपने साथ नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र स्वयं और माता-पिता का आधार कार्ड तथा सी0एम0ओ0 द्वारा प्रदत्त आयु एवं चिकित्सीय प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
जनपद के समस्त स्कूल/कालेज की प्राचार्य/प्रधानाचार्य से अपील की जाती है कि वह अपने स्कूल/कालेज के उक्त खेल में बालक/बालिका खिलाड़ियों को शारीरिक शिक्षक के साथ निर्धारित समय पर एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम, आगरा पर भेजने की कृपा करें। प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु बालक/बालिका खिलाड़ियों की प्रविश्टि निःशुल्क हैं। चयन ट्रायल्स से सम्बन्धित अधिक जानकारी अनुज कपूर बैडमिन्टन प्रशिक्षक से मो. -9634181904 पर प्राप्त कर सकते है। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने दी।
