प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालकों की कुश्ती आगरा में 4 से 6 अक्टूबर तक

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं यूपी कुश्ती एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेशस्तरीय समन्वय सबजूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता आगरा में 4 से 6 अक्टूबर तक आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता हेतु आगरा मण्डल टीम हेतु जिला टीम के ट्रायल 30 सितंबर को अपराह्न तीन बजे से एवं   मण्डलीय चयन ट्रायल्स  एक अक्टूबर को सुबह 11 बजे से एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम, आगरा में कराये जायेंगे।

प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता के प्रतिभागी खिलाड़ी की आयु 2008-09 (16-17वर्ष) मान्य है और 2010 (15 वर्ष) वाले खिलाड़ी चिकित्सा और माता-पिता के प्रमाण पत्र के साथ भाग ले सकते है। प्रतिभागी खिलाड़ी को अपने साथ नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र स्वयं और माता-पिता का आधार कार्ड तथा सी०एम०ओ० द्वारा प्रदत्त आयु एवं चिकित्सीय प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

जनपद के समस्त स्कूल/कालेज की प्राचार्य / प्रधानाचार्य से अपील की जाती है कि वह अपने स्कूल/कालेज के उक्त खेल में बालक खिलाड़ियों को शारीरिक शिक्षक के साथ निर्धारित समय पर एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम, आगरा पर भेजने की कृपा करें। प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु बालक खिलाड़ियों की प्रविष्टि निःशुल्क हैं। चयन ट्रायल्स से सम्बन्धित अधिक जानकारी पुष्पेन्द्र सिंह, कुश्ती प्रशिक्षक मो0न0-7088757889 पर प्राप्त कर सकते है। यह जानकारी आरएसओ संजय शर्मा ने दी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *