69वीं उत्तर प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता हेतु आगरा के इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा निर्णायक समिति के सदस्य नियुक्त

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। उत्तर प्रदेश के डॉ भीमराव अम्बेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान, अयोध्या के प्राचार्य आर पी शर्मा के पत्रानुसार मिर्जापुर के राजकीय इंटर कॉलेज में 13 से 17 सितंबर तक आयोजित होने वाली 69वीं उत्तर प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय अंडर 14,17 व 19 वर्ष बालक एवं बालिका राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता हेतु आगरा महर्षि परशुराम इंटर कॉलेज,यमुना किनारा के इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा को निर्णायक समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।

उल्लेखनीय है कि पंकज शर्मा 7 बार स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के टेक्निकल चेयरमैन भी रह चुके हैं ।  दक्षिण कोरिया से 5 डान ब्लैक बैल्ट धारक,वर्ल्ड ताइक्वांडो पैनल के इंटरनेशनल कोच, ताइक्वांडो फैडरेशन ऑफ़ इंडिया पैनल के (फाइट एवं पूमसे) राष्ट्रीय निर्णायक, स्कूल गैम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया पैनल के भी स्थाई सदस्य राष्ट्रीय निर्णायक हैं।

पंकज शर्मा के चयन पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल,आगरा डॉ मुकेश चंद्र अग्रवाल, डीडीआर मनोज गिरी, ज़िला विद्यालय निरीक्षक आगरा चंद्रशेखर,ज़िला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) विश्व प्रताप सिंह, जी आई सी प्रधानाचार्य मानवेन्द्र सिंह, डॉ अनिल वशिष्ठ, डॉ एस के सिंह,डॉ मुकेश शर्मा,अजय शर्मा,सोमदेव सारस्वत,महर्षि परशुराम इंटर कॉलेज के ध्रुव वशिष्ठ,शलभ शर्मा,जितेन्द्र शर्मा,डॉ विशाल आनंद,प्रवीन शर्मा,डॉ राघवेंद्र सिंह, डॉ.पीयूष शर्मा,वीरेंद्र वर्मा,मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार, ज़िला क्रीड़ा सचिव डॉ रीनेश मित्तल, चौ हरपाल सिंह चाहर,पंकज कश्यप, संजय नेहरू, केपीसिंह यादव, रवि प्रकाश,सौरभ गुप्ता,सौरभ सिंह, दिग्विजय सिंह, रजनेश शर्मा शाहतोष गौतम, राजेश गुप्ता,राम प्रकाश यादव,शिखा झींगरन, ज्योति सोनी,श्वेता चरक, लता चौहान व उपमा सिंह आदि ने अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *