बास्केटबाल ट्रायल 4, 5 सितंबर को स्टेडियम में

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 1 सितंबर।  खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं यू.पी. बास्केटबाल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय समन्चय सबजूनियर बालक बास्केटबाल प्रतियोगिता प्रतापगढ़ में 17 से 20 सितंबर तक आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता हेतु आगरा मण्डल टीम हेतु जिला ट्रायल 4 सितंबर को एवं मण्डलीय चयन ट्रायल्स 5 सितंबर को प्रातः 11 बजे से एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम, आगरा में कराये जायेगे।

प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालक बास्केटबाल प्रतियोगिता के प्रतिभागी खिलाड़ी की जन्मतिथि 01.01.2012 के बाद की होनी चाहिए। प्रतिभागी खिलाडी को अपने साथ नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र स्वयं और माता-पिता का आधार कार्ड तथा सी०एम०ओ० द्वारा प्रदत्त आयु एवं चिकित्सीय प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

जनपद के समस्त स्कूल/कालेज की प्राचार्य/प्रधानाचार्य से अपील की जाती है कि वह अपने स्कूल/कालेज के उक्त खेल में बालक खिलाड़ियों को शारीरिक शिक्षक के साथ निर्धारित समय पर एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम् आगरा पर भेजने की कृपा करें। प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु बालिका खिलाड़ियों की प्रविष्टि निःशुल्क है। चयन ट्रायल्स से सम्बन्धित अधिक जानकारी मनीष कुमार-9411809590 पर प्राप्त कर सकते है।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *