आगरा, 24 अगस्त। चंबल नदी की सहायक नदियों के कैचमेंट एरिया में अत्यधिक वर्षा होने के कारण चंबल नदी का जलस्तर आगरा पिनाहट में लगातार बढ़ रहा है वर्तमान में चम्बल नदी में पिनाहट का जलस्तर 130.30 मीटर है। सिंचाई विभाग के अनुसार दिनांक 24.8.2025 को रात्रि से जल स्तर घटने की सम्भावना है। तहसील बाह के ग्राम रेहा, रानीपुरा, भटपुरा, गोहरा, गुढा. का रास्ता कट गया है जिसके लिये लोगों के आवागमन एवं आवश्यक वास्तुओ को पहुँचाने हेतु तहसील प्रशासन द्वारा ग्राम गोहरा पर स्टीमर लगाया गया है। जिला प्रशासन एवं तहसील प्रशासन द्वारा बाढ़ की स्थिति पर लगातार निगरानी की जा रही है एवं लोगो को जलस्तर की सूचना समय-समय पर दी जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जिन ग्रामों में रास्ता कट गया है उन सभी ग्रामों में आम जन मानस के उपचार हेतु मेडीकल कैम्प स्थापित कराये गये है। ग्रामवासियों से अपील की जाती है किः
1 . जरूरी कागजात जैसे राशन कार्ड, पासबुक, आधार कार्ड को वॉटरफूफ बैग में रखें।
2. क्लोरिन, ओ.आर.एस. तथा आवश्यक दवाइयां प्राथमिक उपचार किट में रखें।
3. सूखा अनाज व मवेशियों के चारे को किसी ऊँचे स्थान पर सुरक्षित रखें।
4. बाढ़ की चेतावनी मिलते ही गर्भवती महिलाओं, बच्चों, वृद्ध, दिव्यांगजन एवं बीमार व्यक्तियों को तुरन्त तहसीलों द्वारा स्थापित किये गये बाढ़ शरणांलयों में शरण ले।
5. उबला हुआ या क्लोरिन युक्त पानी का उपयोग करें।
6. बिजली का मुख्य स्विच व गैस रेगुलेटर को बन्द रखें।
7. बाढ़ के सम्पर्क में आयी खाद्य सामग्रियों का सेवन न करें।
8. डूबे हैंडपम्प के पानी का उपयोग न करें।
9. पानी के किनारे न जाये, जरूरत मद चीजों को ऊँचे स्थान पर रखे।
बाढ़ की स्थिति से निपटने हेतु जनपद स्तर पर कन्ट्रोल रूम 24 घण्टें संचालितहै, जिसका मोबाइल नं० 0562-2260550,09458095419 है एवं तहसील पर संचालित कन्ट्रोल रूम का मोबाइल नम्बर 9454417673 है।.