
आगरा, 18 अगस्त। खेल निदेशालय उ०प्र० लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद आगरा में जिला स्तरीय जूनियर बालक / बालिका वर्ग में हाकी के महान जादूगर मेजर दादा ध्यानचन्द्र जी के जन्म दिवस को “खेलमासोत्सव” के रूप में क्षेत्रीय खेल कार्यालय आगरा द्वारा 31 जुलाई से 29 अगस्त तक मनाया जा रहा है। आज जनपदीय जूनियर बालक प्रतियोगिता वालीबाल, फुटबाल एवं बालक/बालिका वर्ग में जिम्नास्टिक प्रतियोगिता शुभारम्भ किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि श्री एस. के. वार्ष्णेय सेवानिवृत्त क्रीडाधिकारी को संजय शर्मा, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आगरा मण्डल ने बुके भेंट कर हार्दिक स्वागत किया गया। डा०अमित शर्मा एच.ओ.डी. जिला चिकित्सालय, आगरा विशिष्ट अतिथि को जावेद द्वारा बैच एवं अंगवस्त्र पहनाकर हार्दिक अभिनन्दन किया गया तथा योगेश वर्मा, फुटबाल प्रशिक्षक ने मुख्य अतिथि को बैच लगाकर हार्दिक अभिनन्दन किया गया। जावेद द्वारा अंगवस्त्र पहनाया गया।
मुख्य अतिथि द्वारा फुटबाल वालीबाल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर आशीष वचन दिये गये। इस अवसर पर विजय कुमार, सीनियर वालीबाल आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे। फुटबाल बालक वर्ग में कुल 13 टीमे तथा वालीबाल में कुल 11 टीमें बालक वर्ग व 04 टीमें बालिका वर्ग में तथा जिम्नास्टिक बालक/बालिका वर्ग में 150 खलाड़ियों में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उपस्थित समस्त खिलाड़ियों को मध्यान्ह में जलपान (समोसा, केला, फूटी) वितरित किया गया।
जिला स्तरीय जूनियर बालक वालीबाल प्रतियोगिता का परिणाम दिनांक-18.08.2025
आज प्रतियोगिता का पहला मैच होली पब्लिक स्कूल बनाम इण्डिया ऐरा के मध्य खेला गया जिसमें जिसमें होली पब्लिक स्कूल 25-15, 22-20, 15-07 से विजेता रहा। दूसरा मैच बलूनी पब्लिक स्कूल बनाम शिवालिक स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें शिवालिक स्कूल 25-08 25-07 से विजेता रहा। तीसरा मैच आर्मी पब्लिक स्कूल बनाम प्रित्यूड पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें आर्मी पब्लिक स्कूल 25-10, 25-14 से विजेता रहा। चौथा मैच टैगोर स्कूल बनाम आल सेन्ट के मध्य खेला गया जिसमें टैगोर स्कूल 25-19, 25-12 से विजेता रहा। दूसरे राउन्ड में पहला मैच होली पब्लिक स्कूल बनाम शिवालिक स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें शिवालिक स्कूल 25-16, 25-17, 14-05 से विजेता रहा। वालीबाल क्लब आगरा को वाय मिला। तीसरा मैच आर्मी पब्लिक स्कूल बनाम वी.पी.एस पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें आर्मी पब्लिक स्कूल 25-10, 19-21, 15-06 से विजेता रही। चौथा मैच टैगोर बनाम के.बी. के मध्य खेला गया जिसमें केबी-1 21-18, 25-05 से विजेता रहा।
निर्णायकों की भूमिका में अंशुल यादव, प्रमोद त्यागी, सुमित चाहर, राहुल सिंह , कृष्ण नौहवार, अंकुर सिंह, अनुराग यादव, सुमित सिंह।
जिला स्तरीय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता का परिणाम दिनांक-18.08.2025
प्रतियोगिता का पहला मैच स्टेडियम आगरा बनाम बलूनी पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें स्टेडियम आगरा 5-1 से विजेता रही। दूसरा मैच सेन्ट कानरेड स्कूल बनाम आर्मी पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें आर्मी पब्लिक स्कूल 1-0 से विजेता रहा। तीत्तरा मैच शारदा स्कूल बनाम दयानन्द स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें शारदा स्कूल 1-0 से विजेता रहा। चौथा मैच प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल बनाम सेन्ट किलयर स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल 2-1 से विजेता रहा। निर्णायकों की भूमिका में योगेश वर्मा, विलियम, दीपेन्द्र सिह, अक्षय सिंह, सुमित राजपूत, तेजपाल सक्सेना, जितेन्द्र, सिद्धार्थ , संजीव , शिवम रहे।


