महर्षि परशुराम इण्टर कॉलेज,यमुना किनारा पर 79वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य अतिथि डॉ राजीव उपाध्याय द्वारा ध्वजारोहण किया गया
आगरा। यमुना किनारा रोड स्थित महर्षि परशुराम इण्टर कॉलेज के उदीयमान खिलाड़ियों को प्रबन्ध समिति द्वारा 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सम्मान समारोह में ताइक्वांडो एवं कराटे प्रतियोगिता में अपना शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया ।
सम्मानित होने वाले 10 खिलाड़ी इस प्रकार हैं:- फैजान,मुन्ना,गगन गोला, लव सिंह, राजू,तरुन कुमार,विक्रमादित्य, आर्यन,विवेक व अमृत। विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष ध्रुव वशिष्ठ, प्रबंधक शलभ शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ राजीव उपाध्याय,सुरेश चंद्र शर्मा विद्यालय स्टाफ चंद्र शर्मा विद्यालय स्टाफ में जितेंद्र कुमार शर्मा, इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा, अश्वनी वशिष्ठ, श्री राम शर्मा,श्री निवास दीक्षित, डॉ. विशाल आनंद, शिवनाथ सिंह,नीलम मौर्या,सरिता बघेल,संदीप शर्मा,राम किशोर त्यागी, देवेंद्र गुप्ता,पूरन चंद्र, बृजेश पाठक,तरुण अग्रवाल,जितेंद्र कुमार शर्मा (केंथरी वाले),सुनील शर्मा व जय प्रकाश आदि ने अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए दी हैं । सम्मान कार्यक्रम से पूर्व 79वें स्वतंत्रता दिवस मुख्य अतिथि डॉ राजीव उपाध्याय द्वारा ध्वजारोहण किया गया ।
प्रात: काल में विद्यालय छात्रों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के साथ महर्षि परशुराम इण्टर कॉलेज से यमुना किनारा रोड से होते हुए बेलनगंज,कचहरी घाट,मोती गंज एवं थाना छत्ता से होते हुए शानदार रैली निकाली गई ।


