आगरा।श्रीमती उमा पब्लिक इ0कॉ0,बसईकला, ताजगंज के प्रांगण में 69वीं अण्डर 14,17 व 19 वर्ष बालक एवं बालिका माध्यमिक विद्यालयी आगरा जनपदीय कराटे प्रतियागिता का आयोजन किया गया। जिसमें बालक वर्ग में नगर निगम इंटर कालेज 3 स्वर्ण,1 रजत व 1 कांस्य पदक सहित कुल 5 पदक जीतकर ओवरऑल विजेता रहा। एस एस डी ई का 2 स्वर्ण पदक जीतकर ओवर ऑल उप विजेता रहा जबकि कैंट इं का तृतीय स्थान पर रहा।
बालिका वर्ग में बी डी जैन क0इं0का 7 स्वर्ण, 4 रजत व 1 कांस्य सहित कुल 12 पदक जीतकर ओवर ऑल विजेता बना। केंट इं0का0 7 स्वर्ण, 3 रजत व 1 कांस्य पदक सहित कुल 11 पदक जीतकर ओवर ऑल उपविजेता बना जबकि हुब्ब लाल इं का तृतीय स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता का उदघाटन संयोजक विद्यालय प्रबंधक नरेंद्र अग्रवाल, एन0के0बिंदु, इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा, ललित पराशर,शमा ख़ान व ज्योति सोनी द्वारा माँ सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर एवं उनके समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं खिलाड़ियों की फाइट प्रारंभ कर किया।जबकि पुरस्कार संयोजक प्रधानाचार्य राघवेंद्र अग्रवाल द्वारा किया गया।उक्त अवसर पर देवजीत घोष, इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा, ललित पराशर,शमा ख़ान,नरेंद्र,विष्णु,मनोज पाराशर,प्रशांत शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता कराटे एसोसिएशन ऑफ़ आगरा के सचिव पुष्पेन्द्र यादव के अन्तर्गत निर्णायकों में जयवीर सोलंकी,अभिषेक कुशवाह,फ़ैज़ान खान,राजन विश्वास व यशवी जैन के सहयोग से कराई गई।प्रतियोगिता का संचालन ललित पराशर ने किया।
बालक-अंडर 14
स्वर्ण पदक विजेता
युवराज,अक्षत व अंकित बघेल।
बालक-अंडर 17
स्वर्ण पदक विजेता
अनुराग,अरुण,हर्ष,लकी,सूर्यांश अग्रवाल व सूरज कुमार।
बालक-अंडर 19
स्वर्ण पदक विजेता
फ़ैज़ान,विपिन बघेल व प्रिंस राठौर ।
बालिका-अंडर 14
स्वर्ण पदक विजेता
वानी,तान्या,नंदिनी,साक्षी,इशिका,आलिया,परी व निर्मित ।
बालिका-अंडर 17
स्वर्ण पदक विजेता
आसमानी,छवि तोमर,शिखा,पलक तोमर,प्रज्ञा शर्मा,अंशिका यादव,शिखा बघेल व वैश्नवी ।
बालिका-अंडर 19 वर्ष
स्वर्ण पदक विजेता
शामी,तान्या,सोनिया,दिव्यांशी,महक व हिमांशी पंजवानी। 19 वर्ष बालक वर्ग -सिद्धार्थ मिश्रा (स्वर्ण पदक) ।उपरोक्त विजेता खिलाड़ी आगरा में अगस्त माह में आयोजित होने वाली 69वीं माध्यमिक विद्यालयी मंडलीय कराटे प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।


