आगरा, 5 सितंबर। नवागत जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने आज सायंकाल ट्रेजरी पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। वे इससे पहले आगरा में एसडीएम खेरागढ़ और एसडीएम सदर रह चुके हैं। इसलिए आगरा के बारे में उन्हें काफी जानकारी है। आगरा का डीएम बनने के पहले भी वे कई जिलों के डीएम रह चुके हैं। नवागत जिलाधिकारी, सीईओ, रूरल रोड डेवलपमेंट अथॉरिटी लखनऊ से स्थानांतरित होकर आये 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
श्री भानु चंद्र गोस्वामी इससे पूर्व जिलाधिकारी जौनपुर, प्रयागराज, श्रावस्ती तथा जॉइन्ट मजिस्ट्रेट आगरा, सीडीओ वनारस,वीसी प्रयागराज विकास प्राधिकरण, तथा विशेष सचिव आदि विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। नवागत जिलाधिकारी ने इस दौरान मौजूद अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा मीडिया बंधुओं से बात करते हुए जनपद आगरा हेतु अपनी प्राथमिकताओं को बताते हुए कहा कि शासन द्वारा निर्दिष्ट सभी प्राथमिकताओं पर प्रभावी रूप से कार्य किया जाएगा तथा विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर एडीएम (प्रशासन) अजय कुमार,एडीएम(नगर) अनूप कुमार, एडीएम(प्रोटोकॉल) सुश्री शैरी, मुख्य कोषाधिकारी श्रीमती रीता सचान सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण आदि मौजूद रहे।


