आगरा। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं यूपी फुटबाल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेशस्तरीय समन्वय सीनियर महिला फुटबाल प्रतियोगिता वाराणसी में 1 से 6 अगस्त तक आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता हेतु आगरा मण्डल टीम हेतु जिला स्तरीय ट्रायल 27 जुलाई को प्रातः 11 बजे से,मंडलीय ट्रायल 28 जुलाई को सुबह 11 बजे से एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम, आगरा में कराये जायेंगे।
प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला फुटबाल प्रतियोगिता के प्रतिभागी खिलाड़ी को जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में प्रस्तुत करने होगे। 1-नगर निगत के जन्म एवं मृत्यु रजिस्टार द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र जिस पर संबन्धित बीएफए/जेचाएफए के मानद सचिव द्वारा हस्ताक्षर किया हो, 2-खिलाडियों के लिए सीआरएफ पर पंजीकरण अनिवार्य है। ३-सभी प्रमाण पत्र मूल रूप में एक फोटो कॉपी (स्व-प्रमाणित) के साथ जमा करने होगें। सत्यापन के बाद मूल प्रमाण पत्र टीम मैनेजर को वापस कर दिए जाएगे। पात्रता प्रपत्र की दो प्रतियां, संबंधित जिला सच्चियों द्वारा विधिवत सत्यापित प्रमाण पत्रों की प्रति और खिलाड़ियों की फोटो मुहर सहित जमा करनी होगी।
जनपद के समस्त स्कूल/कालेज की प्राचार्य/प्रधानाचार्य से अपील की जाती है कि वह अपने स्कूल/कालेज के उक्त खेल में महिला खिलाड़ियों को शारीरिक शिक्षक के साथ निर्धारित समय पर एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम्, आगरा पर भेजने की कृपा करें। प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु महिला खिलाड़ियों की प्रविष्टि निःशुल्क हैं। चयन ट्रायल्स से सम्बन्धित अधिक जानकारी योगेश वर्मा, अंश०मानदेय फुटबाल प्रशिक्षक को मोबाईल नम्बर-9096121160 पर प्राप्त कर सकते है। यह जानकारी आरएसओ संजय शर्मा ने दी।


