स्वच्छता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री से मिले आगरा के महापौर और नगर आयुक्त, सराहना

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में शानदार प्रदर्शन करने पर आगरा नगर निगम को मिले सम्मान और पुरस्कारों को लेकर महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह और नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर आगरा की महापौर और नगर आयुक्त ने मुख्यमंत्री को स्वच्छता अभियान में मिली उपलब्धियों की जानकारी दी और शहरवासियों व नगर निगम टीम की ओर से आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा नगर निगम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता पूरे शहर और प्रशासन की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में आगरा नगर निगम को स्वच्छता रैंकिंग में बड़ी छलांग के साथ राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली थी। राष्ट्रीय स्तर पर आगरा नगर निगम को दसवां और प्रदेश स्तर पर लखनऊ के बाद दूसरी रैंक हासिल हुई है। महापौर और नगर आयुक्त ने इस सम्मान को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ एक पुरस्कार नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी है जिसे निभाने के लिए नगर निगम और भी प्रतिबद्ध होकर कार्य करेगा। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि निगम की टीम लगातार नागरिक सहभागिता, कचरा प्रबंधन, और सफाई कार्यों में तकनीकी नवाचारों को शामिल कर रही है, जिससे शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *