दिव्यांगजन को प्रदत्त बैटरी चालित मोटराइज्ड ट्राई साइकिल की मरम्मत हेतु राजकीय संकेत मूक बधिर विद्यालय, विजयनगर कॉलोनी में 24 जुलाई को लगेगा शिविर
आगरा-16.07.2025/ जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्रीमती ज्ञान देवी ने अवगत कराया है कि जनपद आगरा में निवासरत ऐसे दिव्यांगजन, जिन्हें बैटरी चालित मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल पूर्व में प्रदान की गई है तथा उनकी मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल में कुछ तकनीकी कमियां यदि आ रही हैं, तो उनकी मरम्मत हेतु एलिम्को कानपुर द्वारा दिनाँक 24/7/2025 को विजयनगर कालोनी स्थित राजकीय संकेत मूकबधिर विद्यालय परिसर में एक शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिन दिव्यांगजन की मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल में कोई तकनीकी खराबी है वह निर्धारित तिथि व स्थान पर 10 बजे पहुँच कर मरम्मत करा सकते है।


