आगार। 69 वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी नेहरू हॉकी प्रतियोगिता सब जूनियर 15 वर्ष बालक एवं 17 वर्ष जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग की 11जुलाई को आयोजित होगी।
केंट इंटर कॉलेज सुलतानपुरा आगरा छावनी के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार लवानिया की सूचना अनुसार माध्यमिक विद्यालयों की सब जूनियर एवं जूनियर बालक बालिका हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम हॉकी एस्ट्रो टर्फ मैदान पर 11 तारीख को प्रातः 9:00 बजे से आयोजित की जाएगी ।
इच्छुक विद्यालय की टीम अपने प्रधानाचार्य द्वारा हस्ताक्षरित पात्रता प्रमाण,पत्रों जन्म प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा निर्गत ऑनलाइन, या हाई स्कूल पास मार्कशीट, आधार कार्ड, निर्धारित खेल पोशाक तथा आवश्यक उपकरणों के साथ एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा पर समय पर उपस्थित हों। अन्य जानकारी के लिए विद्यालय के क्रीड़ा शिक्षक ललित पाराशर से मोबाइल नंबर 70176 21543 पर संपर्क कर सकते हैं।


