
आगरा। अध्यक्ष जिला हॉकी संघ डॉ कमल चौधरी की सूचना अनुसार आगरा की मधु कुमारी को 3 से 14 तक जुलाई तक रांची, झारखंड में आयोजित 15वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में अंपायरिंग के लिए नियुक्त किया गया है। आगरा के लिए यह हर्ष का विषय है। मधु कुमारी के चयन पर आगरा हॉकी के सचिव संजय गौतम और उपाध्यक्ष संजय तिवारी क्षेत्रीय कीड़ाअधिकारी संजय शर्मा, महिला संघ सचिव मीनाक्षी पोपली, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉक्टर हरि सिंह यादव और सचिव राहुल पालीवाल, हॉकी टेक्निकल इंचार्ज डॉक्टर जयशंकर यादव ,रिनेश मित्तल उमेश अग्रवाल, वीरेंद्र सिंह उर्फ बॉबी ,प्रशांत शुक्ला, शाहिद अली ,अमित सक्सेना ,रिंकू चौधरी ,मुकेश अग्रवाल, ललित पाराशर, विवेक कुमार (एडवोकेट),आशा कुमारी ,आरती ,पूजा चाहर और पूजा ने मधु कुमारी को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की |
