रुई की मंडी में रेलवे पहली बार सड़क यात्रियों के तीन तरफ उतरने वाला फ्लाईओवर, तीन रेलवे क्रासिंग खत्म हो जाएंगी, जाम से मिलेगी मुक्ति

Press Release दिल्ली/ NCR

आगरा। मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल के निर्देशन में रेल यातायात को बेहतर और सुरक्षित बनाने की दिशा में रेलवे का एक महत्वपूर्ण कदम है| आगरा में समपार फाटक संख्या – 77 पर बन रहे आरओबी के पिलर/पाइल केज (फाउंडेशन) का काम प्रगति पर है। तीनों फाटकों ( 75,77 व् 496 ) पर आरओबी बनने के बाद स्थानीय लोगों और यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। आरओबी बनने से सड़क और रेल यातायात दोनों में सुधार होगा, आरओबी बनने से लोगों को फाटक बंद होने के कारण लगने वाले समय की बचत होगी। यह कार्य 116.57 करोड़ की लागत से पूर्ण होगा | यह कार्य जून -2026 तक पूर्ण होने की सम्भावना है | रेलवे की दीर्घकालिक नीति के हिसाब से आगरा शहर में सभी रेल फाटक खत्म किए जाने हैं।
आरओबी बनने के बाद शहर के लोगो को मिलने वाले फायदे
रुई की मंडी पर आरओबी न होने पर पूरे दिन जाम के हालात रहते हैं। कई सालों से आरओबी बनाने की मांग की जा रही थी। रेलवे द्वारा रेलवे फाटक की वजह से होने वाली परेशानी और जाम को खत्म करने के लिए आरओबी का निर्माण किया जा रहा है । इस आरओबी के निर्माण से क्षेत्रीय जनता के साथ समस्त आगरा की जनता स्कूल के बच्चो को लाभ पहुंचेगा। उन्हें जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी इस फ्लाई ओवर के बनने से तीन रेलवे क्रासिंग खत्म हो जाएंगी। आरओबी बनने के बाद रूई की मंडी रेल फाटक की ओर से शाहगंज की ओर जाने वाला ट्रैफिक आधे से भी कम रह जाएगा। बोदला जयपुर की तरफ जाने वाले वाहन ही शाहगंज बाजार से -गुजरेंगे। लोकल खरीददारी करने वाले लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी और दुकानदारों को भी फायदा होगा। रेलवे पहली बार सड़क यात्रियों के तीन तरफ उतरने वाला फ्लाईओवर बना रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *