नगर निगम कर्मचारियों अधिकारियों ने दी विमान दुर्घटना के मृतक यात्रियों को श्रद्धांजलि

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा । शुक्रवार को उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ आगरा ने शोक सभा आयोजित कर कल गुजरात के अहमदाबाद में हुए‌ विमान दुर्घटना में मारे गये यात्रियों को बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्माओं की शांति एवं उनके परिजनों को इस त्रासदी से उबरने के लिए शक्ति एवं धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना करते हुए सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शोक प्रकट किया।
शोक सभा में अपर नगर आयुक्त सत्येन्द्र तिवारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव वर्मा, सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम, महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी हरीबाबू वाल्मीकि रोहन सिंह लोकेश परिहार राकेश साहू गुड्डू चौधरी सम्राट चौधरी राजेश चौहान अक्षय कुमार अवधेश कुमार मुकेश सोनकर हरेश नरवार कमल किशोर नितिन कुमार कान्हा ठाकुर आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *