बंदरों के उत्पात से राहत दिलाने को नगर निगम ने चलाया अभियान

Press Release उत्तर प्रदेश

शहर के विभिन्न स्थानों से पकड़े नगर डेढ़ दर्जन बंदर
सर्जरी और स्वास्थ्य परीक्षण के बाद प्राकृतिक आवासों में छोड़ा

आगरा । नगर निगम ने बंदरों के आतंक से परेशान नागरिकों को राहत देने के लिए एक विशेष रेस्क्यू अभियान चलाया । इस अभियान के तहत अमर विहार, दयालबाग, द्वारका धाम, कालिंदी विहार, नागला रामबल और काला महल क्षेत्रों से उत्पाती बंदरों को पकड़कर रेस्क्यू सेंटर पहुंचाया गया। यहां उनकी सर्जरी और स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें प्राकृतिक आवास में पुनः छोड़ दिया गया
नगर निगम को उपरोक्त क्षेत्रों से लगातार बंदरों द्वारा मचाई जा रही उत्पात की शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय नागरिकों ने बंदरों के हमलों और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं की जानकारी दी थी। इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नगर निगम प्रशासन ने यह कार्रवाई की।इस संबंध में जानकारी देते हुए पशु कल्याण अधिकारी डॉक्टर अजय सिंह ने बताया कि विशेष प्रशिक्षित टीमों ने सुरक्षित तरीके से बंदरों को पकड़ा।रेस्क्यू सेंटर में बंदरों की सर्जरी और अन्य स्वास्थ्य जांच की गई। स्वस्थ होने के बाद बंदरों को उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।
उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे बंदरों को भोजन न दें और उनकी गतिविधियों की जानकारी संबंधित विभाग को दें, ताकि समय पर उचित कार्रवाई की जा सके।इस अभियान से न केवल नागरिकों को राहत मिली है, बल्कि बंदरों की देखभाल और संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *