आसाराम इंटर कॉलेज ने जीआईसी को 5-4 से हराकर जनपद विजेता होने का गौरव प्राप्त किया

SPORTS उत्तर प्रदेश दिल्ली/ NCR स्थानीय समाचार

आगरा, 7 जुलाई। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आयोजित हुई  माध्यमिक विद्यालयी जनपदीय नेहरू हॉकी कप 15 वर्ष ,17 वर्ष बालक वर्ग का उद्घाटन  डॉ. जनक सिंह, किशन कुमार यादव, राजीव सिरोही, मनमोहन शर्मा ,अशोक वर्मा, जॉर्ज मसीह, अविनाश जैन, संयोजक प्रधानाचार्य कुलदीप जैन आदि ने संयुक्त रूप से किया।
संयोजक प्रधानाचार्य डॉ कुलदीप जैन डीवीएसएस खालसा इंटर कॉलेज प्रतापपुरा आगरा की सूचना अनुसार जनपदीय नेहरू कप हॉकी  प्रतियोगिता 17 वर्षीय बालक वर्ग में 6 विद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया। 15 वर्षीय सब जूनियर वर्ग में 2 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया।  17 वर्षीय वर्ग में एमडी जैन ने आरबीएस इंटर कॉलेज को 4-2 से हराया। दूसरे मैच में एनसी वेदिक इंटर कॉलेज नेशनल मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल को 4-0 से हराया। पहले सेमीफाइनल में आशा राम रतन लाल इंटर कॉलेज जरार ने एमडी जैन को 3-2 से हराया।
दूसरे सैमीफाइनल में जीआईसी इंटर कॉलेज मे एनसी वैदिक इंटर कॉलेज को 4-3 से हराया। फाइनल में आसाराम इंटर कॉलेज ने जीआईसी को 5-4 से हराकर जनपद विजेता होने का गौरव प्राप्त किया।15 वर्षीय वर्ग में खालसा इंटर कॉलेज ने एमडी जैन को 4-2 से हराकर जनपदीय विजेता बना।
पुरस्कार वितरण सरदार जगदीप सिंह साहनी अमर अमरजोत सिंह साहनी डॉ अनिल वशिष्ट डॉ राजवीर सिंह महेश चंद त्यागी आदि ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्वश्री रीनेश मित्तल ,अनिल कुमार, रवि प्रकाश, केपी सिंह यादव, जयवीर सिंह यादव ,दिग्विजय सिंह ,राम अवध भदोरिया .डॉ डीके सिंह, शाहतोष गौतम ,महावीर प्रसाद अग्रवाल ,पद्मावती बघेल ,कुमारी रश्मि, सुनील कुमार प्रतियोगिता के अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापन डॉ कुलदीप जैन ने किया प्रतियोगिता का संचालन जिला प्रभारी संजय नेहरू ने किया। निर्णायक मंडल में अमिताभ गौतम, अजय कुमार सिंह, धर्मेश राजपूत, अनुज कुमार, दिलीप शर्मा आदि थे।
अन्य जानकारी के लिए संयोजक प्रभारी संजय नेहरू से 9412651301से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *