पर्यावरण प्रदूषण के विषय पर निबंध, वाद-विवाद और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया

Press Release दिल्ली/ NCR

विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा 2025 आगरा रेल मंडल द्वारा “प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें” थीम पर चलाया जा रहा अभियान

आगरा। मंडल रेल प्रबंधक  तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन में आगरा मंडल में दिनांक 22 मई से 5 जून 2025 तक “विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा” मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम “एंड प्लास्टिक पॉल्यूशन” (प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करें) निर्धारित की गई है।
इस अभियान के अंतर्गत आगरा कैंट ,मथुरा जंक्शन, आगरा किला, ईदगाह जं.,राजा की मंडी व धौलपुर स्टेशनों पर लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैl इसी क्रम में आज दिनांक 02.06.2025 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के कार्मिक विभाग द्वारा समय 15.30 बजे सहायक कार्मिक अधिकारी श्री अरविन्द कुमार के नेतृव में विश्व पर्यावरण दिवस पर तीन हिंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें पर्यावरण प्रदूषण के विषय पर निबंध एवं वाद विवाद प्रतियोगिता और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें रेल कर्मचारियों ने भाग लिया ,इसमें स्थान प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पुरस्कृत किया जाएगाl
रेलवे प्रशासन का उद्देश्य केवल स्टेशन परिसरों को प्लास्टिक मुक्त बनाना ही नहीं, बल्कि यात्रियों और आमजन में हरित सोच का विस्तार करना भी है। आगरा मंडल इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है कि जनभागीदारी से पर्यावरण की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *