आगरा के बालक और बरेली की बालिकाएं बनीं प्रदेशीय टारगेटबॉल चैंपियन

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। क्रीड़ा भारती एवं जिला टारगेटबॉल संघ आगरा द्वारा टारगेटबॉल एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में द्वितीय टारगेटबॉल प्रदेशीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें पुरुष वर्ग में आगरा और महिला वर्ग में बरेली बनी विजेता।  सोमवार को सेमीफाइनल ओर फाइनल मुकाबले खेले गए, पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में पहला सेमीफाइनल लखनऊ ओर वनारस के मध्य खेला गया जिसमें लखनऊ ने 3-1 से हराया और दूसरे सेमीफाइनल में आगरा ने बिजनौर को एकतरफा 5-0 से हराया।
पुरुष वर्ग के फाइनल में आगरा ने लखनऊ को रोमांचक मुकाबले में 11-8 के अंतर से हराकर विजेता बनी ।तृतीय स्थान के लिए बनारस और बिजनौर के मध्य मुकाबला हुआ और 2-3 हरा  बनारस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग के पहले सेमीफाइनल में लखनऊ ने अलीगढ़ को एकतरफा 3-0 से हराया , दूसरे सेमीफाइनल में बरेली ने आगरा को 3-2 से हराया। महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में लखनऊ और बरेली का एक रोमांचक मैच देखने को मिला और मैच ड्रा रहा बाद में पेनल्टी शूटआउट भी ड्रा पर छूटा फिर टारगेटबॉल के नियम अनुसार जिस टीम ने ग्रुप स्टेज से नॉक आउट स्टेज तक जितने गोल किए उसके अनुसार बरेली को विजेता होने का गौरव प्राप्त हुआ। लखनऊ उपविजेता रही ।तीसरे स्थान के लिए अलीगढ़ और आगरा टीम के बीच मैच हुआ ।अलीगढ़ ने आगरा को 2-1 से हराया और तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक किशन चौधरी, तरुण चतुर्वेदी , राहुल कुमार, मो० रिहान, जीनत अली, प्रतीक मौर्य, मयंक, मोहित दिवाकर , वरुण निगम रहे। सभी विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि टारगेटबॉल संघ उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एवं क्रीड़ा भारती आगरा महामंत्री राजीव सोई विशिष्ट अतिथि राम लाल यादव यूके स्पोर्ट्स एकेडमी एवं टारगेटबॉल संघ के महासचिव दिलीप शर्मा एवं वंदना दीक्षित ने पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि राजीव सोई एवं राम लाल यादव ने बच्चों को टारगेटबॉल में उत्तर प्रदेश एवं भारत का नाम रोशन करने के प्रेरित किया। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चयन आगामी सीनियर राष्ट्रीय टारगेटबॉल प्रतियोगिता जो उत्तराखंड के दिनेशपुर में होनी है उसके लिए चयन किया गया । इस दौरान संजय शर्मा, मुकेश चौहान, विवेक चौहान, तेज सिंह , अमिताभ गौतम , भुवन भूषण शर्मा, रविन्द्र सिंह, बाला चौधरी, रामवध यादव, आदि उपस्थित रहे। संचालन टारगेटबॉल संघ उत्तर प्रदेश के कोषाध्यक्ष एम.डी अहमद खान ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *