उपराष्ट्रपति आज आगरा आएंगे महारानी अहिल्याबाई की जयंती में भाग लेने

Press Release दिल्ली/ NCR

आगरा। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक जून को आगरा आएंगे। वे यहां जीआईसी मैदान में आयोजित महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती परआयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे वायुसेना के विमान से पौने दो बजे के लगभग आगरा एयरफोर्स स्टेशन पर उतरेंगे। वहां से 2.20 बजे जीआईसी मैदान पहुंचेंगे। लगभग एक घंटे तक  अहिल्याबाई होल्कर जयंती समारोह में भाग लेने के बाद दिल्ली लौट जाएंगे। उनके साथ डा. श्रीमती सुदेशधनखड़, महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति प्रो. रामशिंदे भी आगरा आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *