आगरा 22.05.2025/ आज जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी द्वारा यमुना नदी पर क्षतिग्रस्त हुए अंबेडकर सेतु का उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया। निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त पुल पर किसी भी प्रकार का कोई वाहन गुजरने ना दिया जाए, इसके लिए पुल के दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर आवागमन को रोक जाए साथ ही दोनों तरफ सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक पुलिस बल तैनात किया जाए। जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत का कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप यथा शीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें, जिससे पुल पर जल्द से जल्द आवागमन सुचारू रूप से संचालित किया जा सके। निरीक्षण के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के अधिकारी एवं कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।