पौधे रोपित कर महिलाओं ने मां के प्रति प्रदर्शित किया समर्पण भाव

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। भारत सरकार द्वारा पर्यावरणीय जिम्मेदारी और माताओं के प्रति समर्पण भाव के माध्यम से वृक्षारोपण को बढ़ावा देने व निकायों में वृक्षारोपण की योजना बनाने के साथ साथ उनके उत्तरजीविता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक अभिनव प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत 21 से 23 मई तक अमृत 2.0 एवं डे- एनयूएलएम के संयुक्त तत्वावधान में एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत आज गुरुवार को ताज नगरी फेस वन ईडव्ल्यूएस-144 तथा ताज नगरी फेस-1 तिकोनिया पार्क मे डूडा विभाग से संचालित डे-एनयूएलएम योजना के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ नगर निगम आगरा, उद्यान विभाग व डूडा की टीम द्वारा भ्रमण किया गया। इसके बाद स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पार्क में लाकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान सरकार द्वारा निर्धारित सामग्री किट के रुप में वितरित की गई। इसके बाद महिलाओं के द्वारा पार्क में वृक्षारोपण किया गया। महिलाओं को पेड़ लगाये जाने एवं उनके संरक्षण को लेकर प्रशिक्षण भी अधिकारियों द्वारा दिया गया। गत दिवस इसी अभियान के तहत पार्क ट्रांस यमुना फेस टू , ब्लॉक डी एवं पार्क घटवासन कमला में भी वृक्षारोपण किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *